डा. ऋतु त्यागी बनीं उप्र महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष, पूनम सक्सेना महामंत्री

उप्र महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डा. ऋतु त्यागी व महामंत्री पूनम सक्सेना ।उप्र महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डा. ऋतु त्यागी व महामंत्री पूनम सक्सेना ।उप्र महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डा. ऋतु त्यागी व महामंत्री पूनम सक्सेना ।उप्र महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डा. ऋतु त्यागी व महामंत्री पूनम सक्सेना ।उप्र महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डा. ऋतु त्यागी व महामंत्री पूनम सक्सेना ।

- उप्र महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने मनोनीत किया

मुरादाबाद, 01 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने सोमवार को मनोनयन पत्र जारी करके बेसिक शिक्षा विभाग में एसआरजी के पद पर नियुक्त डा. ऋतु त्यागी को लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मुरादाबाद का जिलाध्यक्ष का मनोनीत किया है।

इसके अलावा पूनम सक्सेना को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्षा होने के साथ-साथ डा. ऋतु त्यागी उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ में प्रदेश संगठन मंत्री का भी दायित्व संभलती हैं। श्रीमति त्यागी के नेतृत्व में महिला शिक्षकों को मुरादाबाद में एक नयी पहचान मिली हैं।

इस मौके पर मधु सक्सैना, अलका रानी वर्मा, पुष्पा यादव, ऊषा रवि, अभिलाषा, श्वेता विश्वकर्मा, लक्ष्मी रानी,प्रेमलता गौड़, ज्योति गोस्वामी, माधवी पाल, नमिता गुप्ता, तृप्ति शर्मा सरिता चौहान, गीता केड़ा, मंजू कांबोज, रजनी सक्सेना, अनीता भटनागर,नीरा रानी, प्रतिभा चौहान, निशात फात्मा, श्वेता राठी, एकता, अंजना चौहान, शिप्रा चौहान, प्रवेश कुमारी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/मोहित

   

सम्बंधित खबर