इतिहास के पन्नों में 05 जुलाईः पाकिस्तान में सेना ने किया तख्तापलट

देश-दुनिया के इतिहास में 05 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट के लिए याद की जाती है। 05 जुलाई 1977 को ही सेनाध्यक्ष जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में सेना ने प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो से सत्ता छीन ली थी। जबकि जिया को प्रधानमंत्री भुट्टो ने ही सेना प्रमुख के पद पर पदोन्नत किया था।

पाकिस्तान में तीन बड़े सैन्य तख्तापलट हुए हैं। 1947 के बाद से अब तक कई जनरलों ने सत्ता संभाली है। 30 से ज्यादा साल तो सीधे तौर पर पाकिस्तान सेना के नियंत्रण में रहे हैं। इसके अलावा जब भी वहां चुनी हुई सरकार बनी, उसमें सेना की दखलंदाजी देखने को मिली। तख्तापलट के बाद भुट्टो की सरकार पर चुनावी धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। भुट्टो का मुकदमा मार्च 1978 में समाप्त हुआ और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1658: औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

1811: वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922: नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।

1935: फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।

1950: यहूदियों को इजराइल में रहने की अनुमति दी गई।

1954: बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।

1959: इंडोनेशिया में संविधान को बहाल किया गया।

1960: मंगोलिया ने संविधान अपनाया।

1962: अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद।

1968: भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1977: जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना ने तख्ता पलट कर देश के शासन पर कब्जा किया। इस सैन्य क्रांति प्रधानमंत्री भुट्टो को गिरफ्तार कर लिया गया।

1994: जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।

1994ः इजराइल अधिकृत जेरिको में फिलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।

1998ः पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल खिताब जीता।

1999ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने तालिबान पर प्रतिबंध लगाया।

2000ः दुशानबे (कजाकिस्तान) में शंघाई-5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।

2002ः काठमांडू में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट।

2004ः ग्रीस ने यूरो कप-2004 फुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।

2007ः मैक्सिको के दक्षिणी प्रांत ट्यूबला में भू-स्खलन। 60 लोगों की मृत्यु। 2007ः ईरान ने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

2008ः नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।

2013ः इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में 15 लोगों की मौत।

जन्म

1901ः प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स कलकत्ता (कोलकाता) के संस्थापक बीएन सरकार।

1918ः केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन।

1946ः प्राध्यापक और रचनाकार असगर वजाहत।

1946ः दलित राजनीति के प्रमुख नेता पूर्व केंद्रीयमंत्री रामविलास पासवान।

1995ः भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु।

निधन

1920ः जर्मन चित्रकार और शिल्पकार मैक्स क्लिंजर।

1957ः आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद

   

सम्बंधित खबर