उपचुनाव में मायके वालों को सब्जबाग दिखाकर वोट ठगने में लगी हैं कमलेश : बिक्रम ठाकुर

बिक्रम ठाकुर।बिक्रम ठाकुर।बिक्रम ठाकुर।बिक्रम ठाकुर।बिक्रम ठाकुर।

धर्मशाला, 04 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा के उपचुनाव में मायके वालों को सब्जबाग दिखाकर वोट ठगने में लगी हुई है। कमलेश ठाकुर जसवां विधानसभा के नलसूहा गांव की बेटी है। कांग्रेस प्रत्याशी स्पष्ट करें कि असली मायका जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में होने पर उन्होंने अपने पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से 15 माह के शासन के दौरान कौन सा बड़ा काम करवाया है।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उद्योग मंत्री व जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने देहरा से उपचुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर पर राजनीतिक हमला करते हुए प्रेस बयान में यह बातें कही।

भाजपा नेता ने कहा कि उनके नलसूहा में ही भाजपा कार्यकाल के दौरान आठ करोड़ रूपये से बनने वाली सड़क मात्र आधा किलोमीटर के कच्चे होने के कारण अटकी हुई है। भाजपा नेता विक्रम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस काम को रुकवाने वाला व्यक्ति उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिए वोट मांगता नज़र आ रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण का कार्य लटकाने में भी इनके रचे गए राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दापाश भी देहरा उपचुनाव के दौरान देखने को मिला है। भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने असली मायके की दुहाई देते हुई कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर से पूछा कि उनके कार्यकाल के दौरान जसवां परागपुर विधानसभा के रक्कड़ व कोटला बेहड़ के एसडीएम कार्यालय, डाडासीबा में खोले गए बीडीओ कार्यालय सहित नलसूहा की आयुर्वेदिक सामुदायिक केंद्र के डीनोटीफाईड उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के द्वारा करने के दौरान वो चुप क्यों रही।

उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा के विकास कार्य उनके पति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के रोकने पर देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को बेटी होने के नाते अपना दायित्व मायके के लिए नहीं नज़र नहीं आया। पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा की अपने असली मायके को ठेंगा दिखाने वाली देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर विधानसभा के प्रबुद्ध मतदाताओं को अपने मुख्यमंत्री पति सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक कंधे पर सवार होकर उनको ठगने चली है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर