भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक पेड़ मां के नाम नि:शुल्क पौधा वितरण व हरियाली प्रसार वाहन को किया रवाना

जगदलपुर, 1 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा आज सोमवार को बस्तर वनमंडल के अंतर्गत नि:शुल्क पौधा वितरण केंद्र का विधिवत लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा किया गया। बस्तर वन मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधा तुंहर दुआर एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत नि:शुल्क पौधे का वितरण विधायक किरण देव के द्वारा किया गया। साथ ही विधायक किरण देव ने हरियाली प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में महापौर सफीरा साहू ,पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,कलेक्टर विजय दयाराम , पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ,सीसीएफ आरसी दुग्गा ,डीएफओ उमेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, श्रीनिवास मिश्र, मनोहर दत्त तिवारी, रिंकू पांडे व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर