जींद : व्हाट्सअप पर अश्लील वीडियो बना अढ़ाई लाख ठगने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जींद, 4 जुलाई (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सअप कॉल कर अश्लील वीडियो बना अढ़ाई लाख रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बुधवार को अलेवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत एक जुलाई को उसके फोन पर व्हाटसअप वीडियो कॉल आई। जिसमें एक लड़की कपड़े उतारती दिखाई दी। जिस पर उसने फोन को काट दिया। इसके बाद उसे कॉल कर ब्लैकमेल किया गया और पुलिस का भी डर दिखाया गया। जिस पर उसने अढ़ाई लाख रुपये से अधिक की राशि उनके द्वारा बताए गए खातों में डाल दी। बावजूद इसके वो लगातार राशि मांगते रहे। वीरवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहित के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव

   

सम्बंधित खबर