उपराष्ट्रपति ने राज्यपाल को फोन कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी

जयपुर, 1 जुलाई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को फोन कर जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उपराष्ट्रपति ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

विभिन्न प्रदेश के राज्यपालों ने भी बधाई दी

जन्मदिन के अवसर पर राज्यपाल मिश्र को असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित विभिन्न राज्यपालो एवं गणमान्यजनों ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

मुख्य सचिव ने राज्यपाल को जन्म दिन की बधाई दी

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सोमवार को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल कलराज मिश्र को जन्मदिन पर पौधा भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी

   

सम्बंधित खबर