प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा संगठन महामंत्री ने आगामी कार्यक्रमों के लिए दिया मार्गदर्शन

रायपुर , 10 जुलाई (हि.स.)।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी लेकर भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं आईटी सेल प्रभारी दीपक म्हस्के ने चुनावी नतीजे का डिजिटल विश्लेषण प्रस्तुत किया।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति बैठक के प्रथम सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव एवं जगदीश (रामू) रोहरा ने किया वहीं समापन सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा एवं आभार प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने व्यक्त किया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, लता उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक पुन्नू लाल मोहले, व्रिक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, भरत लाल वर्मा, रामजी भारती, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा / गायत्री प्रसाद धीवर

   

सम्बंधित खबर