जेल में निरुद्ध गर्भवती महिला व पुरुष बंदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, 10 जुलाई (हि.स.)। जिला कारागार में निरुद्ध एक गर्भवती महिला और एक पुरुष बंदी की बुधवार को अचानक हालत बिगड़ गई। दोनों की हालत देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना निवासी अजय कुमार पांडेय पुत्र रामौतार पांडेय को पुलिस ने हत्या के प्रयास में 11 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अजय की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। कारागार पुलिस उसे इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कराया। यहां भी उसकी हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है।

वहीं थाना खैरगढ़ पुलिस ने प्रेमश्री पत्नी अर्जुन को हत्या के आरोप में 3 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रेमश्री 7 माह की गर्भवती बताई गई है। खून की कमी होने के कारण जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़ / जीतेन्द्र कुमार पांडे / राजेश

   

सम्बंधित खबर