मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने गुजरात के अपने समकक्ष को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुवाहाटी, 15 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुजरात के अपने समकक्ष भूपेंद्र पटेल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक चित्र के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि वे गुजरात को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय / सुनील कुमार सक्सैना / दधिबल यादव

   

सम्बंधित खबर