मंदसौर: दो लाख लेकर शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन भागी

मंदसौर, 15 जुलाई (हि.स.)। मंदिर में शादी और तीन दिन की शॉपिंग के बाद लुटेरी दुल्हन पति को देखकर फंस गई। मामले में नारायणगढ़ इलाके में लुटेरी दुल्हन सहित गिरोह के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घनश्याम पुत्र सुरेश पाटीदार बुडा निवासी का संपर्क इंदौर की ममता ठाकुर से हुआ था, उसने प्रतिभा और ज्योति के नाम की दो लड़कियों को मिलवाया।

बताया कि दोनों रिश्ते में बहनें हैं। इस पर 2 लाख देकर शादी तय हुई। बताया गया कि उसके पति की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। मंदिर में शादी के बाद लुटेरी दुल्हन ने दो तीन दिन अच्छे से पती का विश्वास हासिल किया।

यहां तक कि दुल्हे ने उसे शॉपिंग भी करवायी। तीन दिन रहने के बाद लुटेरी दुल्हन घर के बाहर से अचानक गायब हो गई।

तलाशने पर पता चला कि दुल्हन साथी के साथ फरार हो गई है। लुटेरी दुल्हन शादीशुदा है और उसका 13 साल का बेटा भी है। धोखाधड़ी का पता चलने पर नारायणगढ़ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्रतिभा चौधरी निवासी ग्राम नगर इंदौर, ममता ठाकुर निवासी अरविंदो अस्पताल के पास इंदौर, ज्योति निवासी इंदौर, डोली व लक्ष्मीबाई शीतल रामप्यारी शीतल निवासी इंदौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लुटेरी दुल्हन सहित उसका सारा साथी उसकी तलाश में जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झालोया / राजू विश्वकर्मा

   

सम्बंधित खबर