उज्जैन:महिला ने पति और जेठ को मारी गोली,दोनों की मौत

उज्जैन,01जनवरी(हि. स.)। उज्जैन के समीप इंगोरिया में एक महिला ने विवाद के बाद अपने पति और जेठ को गोली मार दी है। दोनों की मौत हो गई है। पत्नी ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार जब पत्नी ने पति को 2 गोली मारी तो पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं जेठ ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया है। जिला अस्पताल, उज्जैन में शवों को मर्चुरी में रखा गया है। महिला ने खुद ही सरेंडर कर दिया और उज्जैन पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदुस्थान समाचार/ललित ज्वेल

   

सम्बंधित खबर