लोकायुक्त न्यायमूर्ति लोहरा और राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने की राज्यपाल से मुलाकात

जयपुर 1, 1 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र से लोकायुक्त न्यायमूर्ति प्रताप कृष्ण लोहरा और राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने मुलाकात की।

लोहरा और गुप्ता ने इस दौरान राज्यपाल मिश्र को नव वर्ष की शुभकामना दी। न्यायमूर्ति लोहरा ने इस दौरान राज्यपाल को ‘लोकायुक्त वार्षिक रिपोर्ट 2023‘ भेंट की।

राज्यपाल से बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई दी

राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने के लिए नव वर्ष के पहले दिन प्रातः से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मिश्र को गणमान्य लोग, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने मिलकर नव वर्ष की बधाई दी। राज्यपाल मिश्र ने भी नव वर्ष की शुभकामना देते हुए सभी की संपन्नता खुशहाली और प्रसन्नता के लिए कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर