सिपाझार में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

दरंग (असम), 02 जनवरी (हि.स.)। जिले के सिपाझार में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान लेखारूपाड़ा के बिद्युत डेका के रूप में की गई है।

यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 पर उस समय हुई, जब मृतक एफजेड बाइक (एएस-13बी-9741) से घर से निकलकर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अन्य वाहन ने मृतक की बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ठोकर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर