ग्वालियर: कोहरे ने ग्वालियर में पहुंचने वाली ट्रेनों के थामे पहिए

-गोंडवाना 20 घंटे तो 17 घंटे देरी से आई दूरंतो

ग्वालियर, 02 जनवरी (हि.स.)। ग्वालियर में एक तरफ लोग ठंड की वजह से परेशान है। वहीं रेलवे को कोहरे की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कोहरे की वजह से रेल यातायात काफी प्रभावित हो गया है। स्टेशन से निकलने वाली करीब 20 से अधिक ट्रेन धीमी गति से चल रही है। ऐसे में दिल्ली से आने वाली वंदे भारत 8 घंटे 8 मिनट तो रानीकमलापति से आने वाली वंंदे भारत एक्सप्रेस 9 घंटे 28 मिनट की देरी से ग्वालियर आई। इस ट्रेन के लेट होने से रेलवे ने बुधवार को अप-डाउन की वंदे भारत को रद्द करने का निर्णय लिया है।

ठंड और कोहरे के प्रकोप से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रेलवे विभाग भी इससे अछूता नहीं रहा। रेलवे यातायात पर भी कोहरे का असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेन है जो ग्वालिर से होकर गुजरती है। काफी देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है।

स्टेशन पर आने वाली सचखंड एक्सप्रेस करीब 25 घंटे 41 मिनट की देरी से ग्वालियर पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को ट्रेन लेट होने की सूचना भी नहीं मिल रही। जिससे उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। ट्रेनों के लेट होने के चलते स्टेशन पर मौजूद प्रतीक्षालय भी पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। यात्रियों को बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रही है। कंपकांपने वाली ठंड में यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटों परेशान होना पड़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर