22 जनवरी को घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं : प्रिया अग्रवाल

अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर पहुंचे संघ के अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर पहुंचे संघ के अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर पहुंचे संघ के अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता

- अयोध्या से आए पूजित अक्षत लेकर घर-घर पहुंचे संघ के अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता

मुरादाबाद, 3 जनवरी (हि.स.)। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को प्रत्येक घर में पहुंचें तथा 22 जनवरी को भगवान श्री राम जी के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन लोगों से दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया। लोगों ने भी पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया तथा 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का वादा किया।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आहवान किया है कि 22 जनवरी को घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं, अतः हमें इसका पालन करना हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ता एक भव्य शोभायात्रा के रूप में निकले तथा सभी घर में पूजित अक्षत वितरित किए साथ ही कार्यक्रम से पूर्व महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, बृजेश, विजय , प्रिया अग्रवाल, हरीश प्रजापति, पूर्णिमा खन्ना, शिखा परमार, ज्योति बंसल, दिनेश शुक्ला, कुलदीप नारायण, पूजा पोरवाल, महेंद्र कश्यप, शंकर लाल, अभिषेक मिश्रा, शिव शंकर सक्सेना, मुकुल बंसल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर