उतराला से होली सड़क मार्ग महत्वकांक्षी परियोजना : किशोरी लाल

धर्मशाला, 04 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऐतिहासिक निर्णय लेने से हिमाचल प्रदेश में विकास की नईं गाथा लिखने का अध्याय प्रारम्भ हुआ है। यह बात मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने वीरवार को बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र की महत्वकांक्षी उतराला से होली सड़क मार्ग परियोजना के कार्य का निरीक्षण और प्रगति की समीक्षा करने के दौरान कही।

सीपीएस लोक निर्माण के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम के साथ बकलूड पहुंचे और सड़क के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।

सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है और प्रदेश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उतराला से होली सड़क लोगों की वर्षों पुरानी मांग है। उन्होंने कहा कि सड़क के बनने से उतराला से होली की दूरी केवल 56 किलोमीटर रह जायेगी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बनने से एक लोगों के समय और धन में बचत होगी वहीं पर्यटन गतिविधियों को बहुत अधिक बढ़वा मिलने से स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के कुल क्षेत्र का साढ़े 32 किलोमीटर क्षेत्र बैजनाथ लोक निर्माण मंडल के अधीन में आता है जबकि शेष भाग भरमौर लोक निर्माण मंडल में आता है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ मंडल का क्षेत्र जालसू जोत तक आता है। नाबार्ड के अंतर्गत 13.20 किलोमीटर का कार्य आवंटित किया जा चुका है और इसपर सड़क निर्माण कार्य जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

   

सम्बंधित खबर