बाढ़ में बह रहे हाथी के बच्चे को वन विभाग ने बचाया

गुवाहाटी, 02 जुलाई (हि.स.)। बाढ़ में बह रहे हाथी के बच्चे को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बचा लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा, हमारे वन अधिकारियों ने एक हाथी शावक को बचाया जो चिरांग में आई नदी के किनारे अपना रास्ता भटक गया था। शावक का ईलाज मनाह नेशनल पार्क में किया जा रहा है। हम हाथी के बच्चे को मां के संपर्क में लाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर