भाजपा 17 जिलों में 5 जनवरी को मनाएगी बाबू कल्याण सिंह की जयंती

कानपुर, 04 जनवरी(हि.स.)। अयोध्या राम मंदिर के नायक हिंदू हृदय सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह के जन्मदिन 5 जनवरी को भाजपा अपने सभी 17 संगठनात्मक जिलों में मनाएगी। यह जानकारी गुरुवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की नियमित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गुरूवार को हुई बैठक में कहा कि की अयोध्या राम मंदिर के नायक हिंदू हृदय सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह के जन्म दिन 5 जनवरी को संगोष्ठी आयोजित कर जन्म जयंती को मनाएगी। सभी जिलों में प्रदेश व क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों को मुख्य वक्ता के रूप में भेजा जा रहा।

कानपुर उत्तर जिले में ब्रज किशोर गुप्ता,कानपुर दक्षिण में सुनील बजाज, कानपुर ग्रामीण राधेश्याम पाण्डेय, कानपुर देहात में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल औरैया में भी प्रकाश पाल,इटावा कमलावती सिंह,कन्नौज अजय धाकरे, फर्रुखाबाद शिव महेश द्विवेदी,फतेहपुर रंजना उपाध्याय,चित्रकूट अखिलेश श्रीवास्तव,बांदा राम किशोर साहू,हमीरपुर मदन पाण्डेय,महोबा संजीव श्रंगऋषि,ललितपुर मुकेश मिश्रा,झाँसी जिला उद्दयन पालीवाल,झाँसी महानगर नागेंद्र गुप्ता एवं जालौन जिले में अशोक जाटव रहेंगे।

बैठक में पूनम द्विवेदी,अनिता गुप्ता,सुनील तिवारी,पवन प्रताप सिंह,विकास दुबे,अंचल गुप्ता,संदीप ठाकुर सहित सभी मॉनिटरिंग टीम के सदस्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश

   

सम्बंधित खबर