मेरठ में मृतक किसान के परिजनों से शनिवार को मिलेगा सपा का प्रतिनिधि मंडल

लखनऊ,12 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का एक प्रतिनिधि मण्डल 13 जनवरी शनिवार को जनपद मेरठ जाएगा। जहां ग्राम अलीपुर मोरना में किसान जगवीर सिंह गुर्जर द्वारा प्रशासनिक लापरवाही के कारण आत्मदाह से हुई मृत्यु पर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देगा। साथ ही पार्टी अध्यक्ष द्वारा दी गई मदद करेगा। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को दी।

प्रतिनिधि मण्डल में शाहिद मंजूर विधायक, अतुल प्रधान विधायक, रफीक अंसारी विधायक, प्रभुदयाल पूर्व विधायक, विपिन चौधरी जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, आदिल चौधरी महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, सचिन गुर्जर विधान सभा अध्यक्ष हस्तिनापुर, उदयवीर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, मृदुला यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी महिला सभा एवं मास्टर खिलाड़ी सिंह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/प्रभात

   

सम्बंधित खबर