राजगढ़ः खेत पर अवैध कब्जा करने वाले चार पर केस दर्ज

राजगढ़, 7 जनवरी (हि.स.)। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलास में रहने वाले युवक ने गांव के चार लोगों पर खेत पर अवैध कब्जा कर फसल की बोवनी करने, विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार ग्राम बैलास निवासी राजू (32) पुत्र शिवलाल सौंधिया ने बताया कि गांव के मुकेश पुत्र रमेश साहू, उसके भाई जगदीश, जितेन्द्र और धर्मेन्द्र पुत्र गुलाबचंद साहू ने उसके खेत पर जबरन कब्जा कर सरसों की फसल की बोवनी कर दी, विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 447, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

   

सम्बंधित खबर