मेयर ने शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे योजनाओं का लिया जायजा

भागलपुर, 07 जनवरी (हि.स.)। भागलपुर की मेयर डॉ वसुंधरा लाल ने रविवार को भोलानाथ पुल, हवाई अड्डा सहित शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे योजनाओं का जायजा लिया। भोलानाथ पुल के पास बीते कई दिनों से जल जमाव के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी शिकायत आम लोगों के द्वारा मेयर से की गई। इसके बाद मेयर के द्वारा रविवार को स्थल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जल जमाव की समस्या को लेकर जल नल शाखा के कर्मी को इसे ठीक करने को लेकर निर्देश दिया गया था। इसके बाद वैकल्पिक तरीके से लीकेज को बंद किया गया है। वहीं भोलानाथ पुल फ्लाइओवर का काम अभी चल रहा है। जिसके कारण बड़ी-बड़ी गाड़ियां उधर से गुजरती है। जिसको लेकर फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी से कहा गया है कि वह पानी के पाइप का शिफ्टिंग कर ले अन्यथा अगर नगर निगम पाइप का शिफ्टिंग करायेगी तो इसके लिए जो भी खर्च लगेगा वह फ्लाईओवर निर्माण करने वाली कंपनी से वसूला जाएगा।

निरीक्षण के बाद मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के तहत अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है। लेकिन जहां हवाई जहाज उड़ने की संभावना दूर-दूर तक नहीं है। वहां अत्यंत अत्याधुनिक सुविधाओं को यूजलेस किया जा रहा है। चाहे वह डिजिटल पेंटिंग हो या फिर दीवार की मजबूती हो उसे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पास इलाके में काम होना चाहिए था। यह योजना शहर वासियों के लिए थी। उसका शहर वासियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर