विकसित भारत में एंबेसडर बनाने चलाया जाएगा अभियान: हितानंद शर्मा

श्योपुर, 08 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक वृहद बैठक सोमवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया है कि, जिलेे में 30 हजार एंबेसडर बनाने का लक्ष्य है रखा गया। बैठक मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगामी 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए देश भर में 10 करोड़ विकसित भारत एंबेसडर बनाए के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ये एंबेसडर मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेगी। श्योपुर में 30 हजार एंबेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक संख्या में एंबेसडर बनाने का अथक प्रयास करेगा। विकसित भारत एंबेसडर बनाने के लिए चलाया जाएगा। नव मतदाता का सम्मेलन युवा मोर्चा विधान सभा वार करेगा, स्कूल एवं महाविद्यालयों में जाकर नवमतदाताओं को विकसित भारत एंबेसडर बनाने का काम युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू सरजनवाल ने दिया। संचालन जिला महामंत्री संजय मंगल द्वारा किया गया। इस दौरान बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट, नपाध्यक्ष रेनू सुजीत गर्ग, जिला महामंत्री शशांक भूषण, जिला कार्यालय मंत्री सत्यनारायण यादव, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशप्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर