भारत जोड़ो न्याय यात्रा चौदह जनवरी से: सचिन पायलट

जयपुर/दौसा, 9 जनवरी (हि.स.)। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दौसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की राहुल गांधी चौदह जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी। इस यात्रा से आमजन को जुड़ने का मौका मिलेगा।

पायलट ने कहा कि मणिपुर वह क्षेत्र है। जहां केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री ध्यान नहीं दे रहे है। लंबे समय से वहां अत्याचार हो रहा है लोग परेशान हैं। इस माहौल में राहुल गांधी वहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं। हम सब लोग इस यात्रा में जाएंगे और यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा से देश के अंदर जो हकीकत उसको देखने का समझने का और लोगों की बात सुनकर न्याय दिलाने की मुहिम राहुल गांधी ने शुरू की है उसको पूरा करेंगे। अभी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कुछ बदलाव किए हैं। उन्हें भी एक प्रदेश की जिम्मेदारी दी है वहां वह पूरी मेहनत से काम करेंगे। वह तीनों राज्यों में चाहे चुनाव हार गए हो। लेकिन हमारा वोट प्रतिशत घटा नहीं है। लोग आज कांग्रेस से उम्मीद करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ ईश्वर /ईश्वर

   

सम्बंधित खबर