खूंटी के बिरसा कॉलेज में मनाया गया विश्व हिंदी दिवस

बहुत जल्द हिंदी बनेगी यूएनओ की भाषा: प्रो. जे किड़ो

खूंटी, 10 जनवरी (हि.स.)। विश्व हिंदी दिवस पर बिरसा कॉलेज खूंटी में गुरुवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या जे किड़ो ने विश्व पटल पर हिंदी की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जल्द ही हिंदी भी यूएन की भाषा बनेगी।

सीके भगत ने हिंदी को बोलियों का समुच्चय बताया और कहा कि हिंदी कैसे विविधताओं से भरी है। राजकुमार गुप्ता ने हिंदी को संवेदना से जोड़कर इसके महत्व को बताया। डॉ अभिषेक ने हिंदी को महत्व दिलाने में पत्रिकाओं की भूमिका की चर्चा की। डॉ परेशांति सांगा ने रोजमर्रा में हिंदी के प्रयोग का उदाहरण देते हुए इसका महत्व बताया। डॉ प्रियंका ने विश्व हिंदी दिवस के इतिहास की जानकारी दी। सुजाता, प्रतिमा जितेंद्र, जेम्स ने भी अपने विचार रखे।

सेमिनार में प्रो. जया भारती कुजूर, पूनम माई तिऊ, अल्पना कुमारी सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुधांशु शर्मा ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर