अनूपपुर में नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन, अमरकंटक में खिली धूप

अनूपपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। सर्द हवाओं के प्रभाव से पड़ रही ठंड के बीच अगले चौबीस घंटों में बारिश की संभावना नहीं बन रहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर एक दो दिन और रहने का अनुमान है। अरब सागर से लगातार आ नमी से बादल बने हुए हैं। इससे अनूपपुर जिले में कोहरा बना हुआ है। वहीं उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं से ठंड का प्रभाव है।

बुधवार को पूरे जिले में में सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए, घना कोहरा छाया हुआ हैं। लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा हैं। जिला मुख्यालय सहित कोतमा, बिजुरी घना कोहरा छाया है। अमरकंटक, राजेंद्रग्राम में लोग धूप का आंनद ले रहें है। जिले का न्यूनतम तापमान 14 अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ इं. गोविन्द राय के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी गुजरात तक एक और द्रोणिका बनी हुई है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से लेकर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी है। अरब सागर से लगातार आ रही नमी से बादल बने हुए हैं। वहीं 11 जनवरी को पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी। दिन के तापमान में बढ़ोत्तनरी तो रात में ठड़ंक बनी रहेंगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं बन रहीं है।

आज नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन

अनूपपुर जिले में बुधवार को सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए हैं। लोग अपने घरों में ही कैद हैं, ठंडी से राहत के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं पवित्र नगरी अमरकंटक में लोग धूप का आंनद ले रहें है, जिससे श्रध्दांलु राहत के साथ मॉ नर्मदा उद्गम सहित पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहें हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/मुकेश

   

सम्बंधित खबर