कटनी: कोदो की रोटी खाकर बीमार हुए एक ही परिवार के पांच लोग, अस्पताल में भर्ती

कटनी, 11 जनवरी (हि.स.)। कटनी जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों को एक साथ बीमार होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सभी ने रात के समय खाने में कोदो की रोटी खाई थी। जिसे खाने के बाद एक के बाद परिवार के लोगाें का स्वास्थ्य खराब होने लगा। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां सभी का ईलाज जारी है। फिलहाल सभी सदस्य खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

यह पूरा मामला ग्राम स्लीमनाबाद का है। अस्पताल में भर्ती मरीज कुसुम लता ने बताया कि रात में परिवार के खाने के लिए कोदो की रोटी बनाई थी। खाना खाने के बाद सभी लोग अपने काम में लग गए। इसके बाद सबसे पहले अचानक मां की तबीयत खराब हुए। उन्हे घबराहट की समस्या हो रही थी। कुछ ही देर बाद चक्कर और उल्टी आना शुरू हो गया। इसके बाद एक के बाद घर के चार अन्य सदस्यों को भी यही समस्या होने लगी। जिसके बाद जेठ को फोन पर जानकारी दी। जेठ ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को भर्ती कर लिया। परिवार के चार लोग जिला हॉस्पिटल में है, ससुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल परिवार के सभी सदस्य खतरे से बाहर है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा

   

सम्बंधित खबर