नवादा में महिला को गोली मारकर हत्या ,मचा कोहराम

नवादा ,2 जुलाई(हि .स.)। नवादा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़ीसा गांव के समीप मंगलवार को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान वारसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्वर्गीय विवेकानंद सिंह की पत्नी ममता देवी के रूप में किया गया है।

मृतका के भैसुर राजेश कुमार ने बताया कि अपने बाइक से अपने घर दौलतपुर जा रहे थे ।तभी उड़सा गांव के समीप अज्ञात कार पर सवार बदमाशों ने रोकने का इशारा किया। इसके बाद अपराधियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिससे महिला को गोली लग गई ।जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं वर्ष 2018 में भी जमीन विवाद में उनके पति की गोली मारकर हत्या की गई थी।

फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पति की हत्याकांड में गवाह को खत्म करने के हिसाब से ही महिला की हत्या की गई है। अगर महिला ममता देवी गवाही देती तो निश्चित तौर पर अभियुक्त होंगे आवास की सजा हो जाती। 2018 में ममता देवी के पति विवेकानंद सिंह की भी गोली मार कर हत्या कर दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन

   

सम्बंधित खबर