रायपुर : सिविल जज परीक्षा में रायपुर की ईशानी अवधिया ने किया टॉप

रायपुर, 12 जनवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची बीती देर रात जारी कर दी है। चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने टॉप किया है। इसके अलावा टॉप टेन में अर्पिता गुप्ता, मानसी बिष्ट, मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती है।

सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में भर्तियां निकली थी। सिविल जज के लिए परीक्षा जून महीने 2023 में ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए। प्राप्त अंको के आधार पर इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।जिसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर