असम के पुलिस प्रशासन में फेरबदल

गुवाहाटी, 3 जुलाई (हि.स.)। असम सरकार ने बुधवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने तबुराम पेगू को डिमा हसाओ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

सरकार के आदेश के अनुसार सुशांत बिस्व सरमा को उदालगुड़ी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अक्षत गर्ग को चिरांग का नया पुलिस अधीक्षक और रिपुंजॉय काकती को लखीमपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्ति किया गया है। अपर्णा नटराजन को डीजीपी कार्यालय की विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अलिंदिता गोगोई का तबादला कर उन्हें एआईजीपी खेल के पद पर तैनात किया गया है। पैट्रिक रोंगहांग को 14वीं असम पुलिस बटालियन दौलासाल का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा 14वीं असम पुलिस बटालियन के सौरव सैकिया को देरगांव के कमांडेंट, मयंक कुमार झा का तबादला कर उन्हें बरपेटा जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। पुष्किन जैन को एंटी करप्शन एंड मॉनिटरिंग सेल का एसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह वेदांत माधव राजखोवा को भ्रष्टाचार निरोधक एवं निगरानी प्रकोष्ठ के एसपी तथा पंकज यादव को साइबर क्राइम का एसपी नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/सुनील

   

सम्बंधित खबर