सांख्य दीपिका पुस्तक का विमोचन

हरिद्वार, 12 जनवरी (हि.स.)। ज्वालापुर स्थित वानप्रस्थ आश्रम में शुक्रवार को प्रोफेसर मनुदेव बंधु ने डॉ प्रेम प्रकाश द्वारा लिखित पुस्तक सांख्य दीपिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आश्रम के प्रधान डॉ रामकृष्ण शास्त्री, उप प्रधान डॉ मधुसूदन आर्य, आचार्य कृष्णदेव, ब्रह्मा शोभा छाबड़ा, नानक चंद अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रोफेसर मनुदेव बंधु ने कहा कि भारतीय वैदिक परंपरा में वैदिक दर्शनों में सांख्य दर्शन अंतर्गत महत्वपूर्ण है। वैदिक दर्शनों की संख्या कुल 6 है। न्याय, वैश्य, वैश्विक, सांख्य, योग, मीमांसा वेदांत हैं। इन वैदिक दर्शनों की मूल भावना परस्पर विरोधी ना होकर एक दूसरे के पूरक हैं। कुछ विदेशी विद्वानों ने सांख्य दर्शन पर मेरिट महत्वपूर्ण ग्रंथ लिखकर भारत का मान बढ़ाया है।

डॉक्टर प्रेम प्रकाश ने कहा कि इस पुस्तक का लाभ युवाओं को अवश्य मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर