मनिहारी से गंगा जल लेकर पदयात्रा पर अयोध्या के लिए निकले राम भक्त का हुआ स्वागत

अररिया फोटो:पैदल यात्रा कर मनिहारी से अररिया पहुंचे राम भक्तअररिया फोटो:पैदल यात्रा कर मनिहारी से अररिया पहुंचे राम भक्तअररिया फोटो:पैदल यात्रा कर मनिहारी से अररिया पहुंचे राम भक्त

अररिया, 12 जनवरी(हि.स.)। आदि सनातन शक्तिपीठ के राष्ट्रीय संयोजक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में कटिहार के मनिहारी से गंगा जल लेकर पदयात्रा पर निकले आधा दर्जन राम भक्त शुक्रवार को अररिया पहुंचे।जहां अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया फारबिसगंज मुख्य मार्ग में सबों का स्वागत किया।इस दौरान पूरा इलाका जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया।राम भक्तों का यह दल कटिहार के मनिहारी से गंगा जल उठाकर सातवें दिन पदयात्रा कर पहुंचा।राम भक्तों का यह दल 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे।

मौके पर राजेश गुरनानी ने बताया कि दल में 21 राम भक्त शामिल हैं और जगह जगह लोगों का अपार समर्थन और प्रेम मिल रहा है।साथ चलने वालों में आचार्य विद्यासागर शास्त्री,महंत दिवाकर पांडेय,अधिवक्ता पिंटू चौधरी,कैलाश भगत,सोना खाल,वकील यादव,राजकिशोर पासवान,पवन यादव,नीरज भगत,रणधीर सिंह,विजय सोनी आदि शामिल हैं।

ठंड के इस ठिठुरन के बीच पदयात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की ऊर्जा से लबरेज हैं जिसका ठंड और शीतलहर का कोई असर नहीं हो रहा है।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग ही विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम से लेकर भोजन तक की व्यवस्था प्रेमभाव के साथ कर रहे हैं।अररिया में शुभम चौधरी,संतोष कुमार और राहुल कुमार ने सभी रामभक्तों को भोजन की व्यवस्था की।

मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश राज,अमन राज,धर्मचंद्र कर्मकार,सोनू सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर