जिले के सभी थाना में तीन नए आपराधिक कानून लागू होने पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

अररिया, 01 जुलाई (हि.स.)।

जिले के सभी थाना में तीन नए आपराधिक कानून लागू होने पर आमजनों को हुए बदलाव से अवगत कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संबंधित थाना में थानाध्यक्ष के साथ साथ अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने नए कानून बदलाव को लेकर आमजनों को जानकारी दी।थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नागरिकों को विशेष रूप से महिलाओ और बच्चों से संबंधित प्रमुख प्रावधानों के बारे में जानकारी दी।

मौके पर पुलिस की ओर से नए आपराधिक कानून के अंतर्गत किए गए बड़े बदलाव के संदर्भ में एक पुस्तिका का वितरण आम नागरिकों को उपलब्ध कराया गया। जिले के सभी थाना के साथ अररिया नगर थाना समेत फारबिसगंज आदर्श थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आमजनों को कानून के हुए बदलाव और भारतीय दण्ड विधान के स्थान भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत नवीन धाराओं के बारे में जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर