भाजपा महिला मोर्चा के चाय पर चर्चा पर हुई लाभार्थी संपर्क अभियान

अररिया फोटो:भाजपा महिला प्रकोष्ठ का चाय पर चर्चा

अररिया,16 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर शुक्रवार को चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे लाभार्थी संपर्क अभियान एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम के निमित्त विधानसभा स्तर पर चर्चा की गई।

मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने बताया कि भाजपा की ओर से चाय पर चर्चा कार्यक्रम किया जा रहा है,जिसमे केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाता है।साथ ही संगठनात्मक रूप से पार्टी के शक्ति केंद्र प्रमुखों से मुलाकात कर फीडबैक लेने के साथ पार्टी के दिशा निर्देशों से अवगत कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का एक एक सिपाही लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में तैयार है और अबकी बार चार सौ पार के नारे के साथ बिहार के सभी सीटों पर विजयी सुनिश्चित की जायेगी। जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल,विधानसभा विस्तारक मृत्युंजय झा,नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर