भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से संजय निषाद ने की भेंट

- निषाद पार्टी के संकल्प दिवस कार्यक्रम का दिया आमंत्रण

लखनऊ, 12 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शुक्रवार की शाम निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं योगी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शिष्टाचार भेंट की।

संजय निषाद ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा संगठन महामंत्री को 13 जनवरी को रामाबाई मैदान में होने वाले निषाद पार्टी 11वें संकल्प दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित/प्रभात

   

सम्बंधित खबर