भाजपा शहरी निकाय प्रकोष्ठ के किशनगंज जिला संयोजक बने मयंक शांडिल्य

भारतीय जनता पार्टी शहरी निकाय प्रकोष्ठ के किशनगंज जिला संजोजक बने मयंक शांडिल्य

किशनगंज,13 जनवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहरी निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के रुप में ठाकुरगंज पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य को जिलाध्यक्ष, सुशांत गोप की अनुशंसा पर मनोनीत किया।

किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरी अग्रवाल के आवास में शनिवार को प्रदेश सह संयोजक बरुण सिंह, जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम रंजन ने अंग वस्त्र पहनाकर कर नवनियुक्त जिला संयोजक मयंक शांडिल्य का अभिनंदन किया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, प्रदेश सह संयोजक बरुण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम रंजन, जिला उपाध्यक्ष हरी अग्रवाल, पार्षद सह बीएलए वन अमित सिन्हा, पार्षद बबलू दास, दिलीप सिंह, आशा अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक पूर्व पार्षद अनिल महाराज उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर