तीन नए कानून के विषय में विस्तार से चर्चा, कुप्रथा रोकने की अपील

- 21 जून से चार अक्टूबर तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान

मीरजापुर, 03 जुलाई (हि.स.)। भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प एचइडब्लू के तहत 21 जून से चार अक्टूबर तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देश में बुधवार को जेसी इंटर कालेज में भारतीय न्याय संहिता थीम के अंतर्गत तीन नए पारित कानून के विषय में विस्तार से चर्चा की गई।

केंद्र प्रबंधक पूजा मौर्य ने समस्त छात्राओं व अध्यापिकाओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बालक एवं बालिकाओं के हित में विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, जिसमें योजना की बढ़ाई गई धनराशि एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन को विस्तार से बताया।

काउंसलर प्रियंका सिंह ने वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां से प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कम्प्यूटर आपरेटर रोमी सिंह ने 18 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के साथ हो रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 181,1098 की जानकारी दी। साथ ही दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने, बाल श्रम को रोकने, नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी को जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा श्रीवास्तव सहित सभी अध्यापिकाएं मौजूद थीं।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर