विकसित भारत की नींव नमो ऐप : सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज, 13 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 7 दिसम्बर, 2023 को नमो ऐप की शुरुआत की गई थी। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिमी के विद्यालयों एवं जनसमूह में युवाओं से संवाद कर नमो ऐप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत की नींव नमो ऐप है।

शनिवार को बृज बिहारी सहाय कॉलेज कादिलपुर, यूडी मेमोरियल, निशा आईटीआई असरावल कला आदि कालेजों में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा युवाओं को नहीं पता कि आपका देश किस सिस्टम से आगे बढ़ रहा है, उसे समझने के लिए नमो ऐप आवश्यक है। ज्ञान से बड़ी कोई चीज नहीं है, ज्ञान के आगे पैसा बेकार है। ज्ञान ही आपके जीवन के विकास का रास्ता है। वह ज्ञान आपको नमो ऐप से प्राप्त होंगे।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपील किया कि प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, किसानों, वकीलों, डॉक्टर, उद्यमियों सहित हर वर्ग के लोगों को नमो ऐप अभियान से जुड़कर विकसित भारत बनाने के लिए एम्बेसडर बनें। नमो ऐप राजनैतिक ऐप नहीं है, यह देश को नई दिशा और आने वाली पीढ़ी के माध्यम से भारत को विकसित बनाने में नींव का काम करेगा। यह प्रधानमंत्री का ऑफिशियल ऐप है, जिसके जरिए वे छात्र, किसानों, गरीब, महिलाओं व आम जनता से सीधे बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नमो ऐप के माध्यम से लोग प्रधानमंत्री को सुझाव भी भेज सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि नमो ऐप प्रधानमंत्री से मैसेज और ई-मेल पाने का शानदार माध्यम है। इसके जरिए आप प्रधानमंत्री से बात कर सकते हैं और अपने सुझाव उनके साथ साझा कर सकते हैं। यह ऐप आपको सरकार के कामकाज की जानकारी भी देता है। साथ ही, आप यह जान सकते हैं कि कैसे गुड गवर्नेंस से लोगों की जिंदगी सुधर रही है। आपके देश में क्या चल रहा है, आने वाले समय में नए-नए टेक्नोलाजी से होने वाले निर्माण व विकास की जानकारी का सशक्त ऐप है।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/राजेश

   

सम्बंधित खबर