चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

सिलीगुड़ी, 14 जनवरी (हि.स.)। एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा के घोषपुकुर राष्ट्रीय राजमार्ग- 31 पर रविवार को घटी है। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायल चालक का नाम अनमोल एक्का है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह घने कोहरे के कारण एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर चाय बागान के नाले में पलट गया। इस घटना में वाहन चालक घायल गए। घायल चालक का बरामद कर अस्पताल में भेजा गया। वहीं, घटना की सूचना पाकर बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहन को बरामद किया। बागडोगरा थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर