भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने की महादेव मंदिर की सफाई

कांग्रेस नेता नेहरू मॉडल को फॉलो करते हैं: ऋतुराज सिन्हा

पटना, 14 जनवरी (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने रविवार को मंदिर में स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। ऋतुराज सिन्हा सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पाटलिपुत्र कुर्जी के महामृत्युंजय परमेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया। इसके बाद हाथ में झाडू लेकर सफाई की। उनके साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता थे।

सफाई अभियान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा कांग्रेस के द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकराने पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कांग्रेसी नेता गलत एग्जांपल को फॉलो कर रहे हैं। 1960 में जब सोमनाथ के मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ तो नेहरू को बुलाया गया। नेहरू ने सोमनाथ मंदिर जाने से मना कर दिया और राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को भी कार्यक्रम में शामिल ना होने को कहा लेकिन राजेंद्र बाबू मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुए। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस नेता नेहरू मॉडल को क्यों फॉलो करते हैं। कांग्रेस में ही सरदार पटेल थे कांग्रेस में ही डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद थे उनके उदाहरण क्यों नहीं फॉलो करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर