हुगली-चुंचूड़ा नगरपालिका के अस्थायी कर्मचारी रहे हड़ताल पर

हुगली, 15 जनवरी (हि.स.)। हुगली-चुंचूड़ा नगरपालिका के अस्थायी कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस दिन अस्थायी कर्मचारियों ने नगरपालिका के सामने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पिछले एक साल में वे जगह-जगह ज्ञापनों के जरिए अपनी बात रख चुके हैं। लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए उन्होंने सोमवार को एक दिन के हड़ताल का निर्णय लिया।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनका मासिक वेतन दस हजार सुनिश्चित किया जाए और सभी कर्मचारियों को पीएफ के दायरे में लाया जाए।

इस दिन आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गयीं तो वे नगर पालिका के 30 वार्डों का काम बंद कर देंगे। सोमवार सुबह से उन्होंने नगर पालिका गेट के बगल में अस्थायी मंच बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि हुगली-चुंचूड़ा नगरपालिका के चेयरमैन अमित रॉय ने कहा, ''हमारे पास राज्य में सबसे ज्यादा संख्या में अस्थायी कर्मचारी हैं, उन्हें नियमित रूप से भुगतान किया जाता है। एक साल पहले उनकी सैलरी बढ़ाई गई थी। लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो काम नहीं करते और उन्हें वेतन मिलता है।''

मेयर के मुताबिक काम बंद करने से किसी भी समस्या का समाधान संभव नहीं है। बल्कि, यह उन सेवाओं को बाधित करता है जिनके लोग हकदार हैं। अमित रॉय ने चेतावनी दी कि राजनीतिक मंशा से इस तरह का गतिरोध पैदा करने की कोशिश की जा रही है। कल को नगर पालिका बंद हो गयी तो वेतन भी बंद हो जायेगा।” अवैध हड़तालों पर ट्रेड यूनियन अधिनियम के तहत निष्कासन भी हो सकता है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर