भाजपा की आरएसपुरा मीरा साहिब मंडल इकाई की तरफ से शुरू किया गया वॉल पेंटिंग अभियान

आरएस पुरा: भारतीय जनता पार्टी की आरएस पुरा मीरा साहिब  मंडल इकाई की तरफ से सोमवार को आरएस पुरा क्षेत्र से वॉल पेंटिंग अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को भी शुरू करने का भाजपा की तरफ से संकेत दे दिया गया! भाजपा के मंडल प्रधान विक्रम संधू की अध्यक्षता में कस्बे की वार्ड नंबर 5 से इस अभियान को शुरू किया गया जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के  फूलों के निशान बनाने के  के साथ-साथ एक बार फिर से भाजपा सरकार लिखा गया! इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विक्रम संधू ने कहा कि इस अभियान को आने वाले दिनों में तेज किया जाएगा और गांव गांव और मोहल्ले मोहल्ले में बाल पेंटिंग बनाई जाएगी! उन्होंने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की आर एस पुरा मीरा साहिब मंडल इकाई की तरफ से इस अभियान को शुरू कर दिया गया है और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वह इस अभियान के साथ जुड़े! इस मौके पर ज्योति शर्मा, अनिल कुमार सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।
 
 
 
 

   

सम्बंधित खबर