भक्त गुहा निषाद जयंती पर निकाली गई कलश यात्रा

निषाद समाज नयापारा वार्ड ने भक्त गुहा निषाद जयंती पर निकाली कलश यात्रा।

धमतरी, 16 जनवरी (हि.स.)। निषाद समाज नयापारा वार्ड ने 16 जनवरी को भक्त गुहा निषाद जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल समाजजनों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान रास्तेभर वाद्य यंत्रों की धुन के बीच जय श्री राम का जयघोष गूंजता रहा।भक्त गुहा निषाद जयंती के अवसर समाजजन एकत्र हुए। इसके बाद भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए किले के श्री राम मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद अलग-अलग वार्डोें से होते हुए कार्यक्रम स्थल नयापारा वार्ड पहुंची। यहां आरध्य देव की विशेष पूजा, महा आरती की गई। भगवान श्रीराम को समर्पित विभिन्न भजन कीर्तन प्रसाद के बाद श्रध्दालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुन्ना निषाद, दिलीप निषाद, जीवराखन निषाद, राकेश निषाद, महेंद्र निषाद, दिलीप निषाद, भानु निषाद, नीरज निषाद, विमला बाई, मीना बाई, कुमारी बाई सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर