घरों में जलाए श्रीराम ज्योति,उत्सव मनाएं, हर मंदिर को राम मंदिर बनाएं : नन्हें

सहरसा,17 जनवरी ( हि.स.)।अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि पर 22 जनवरी को होने जा रहा भव्य प्राण प्रतिष्ठा क्षण की प्रतीक्षा में पूरा देश राममय बन गया है।इस ऐतिहासिक दिन को दिवाली जैसे उत्सव के रूप में मनाने का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आवाहन किया।

यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म जागरण संयोजक सागर कुमार नन्हें ने लोगों ने अपील किया कि यह संकल्प ले जब अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री राम विराजमान हो तो अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाएंगे,उत्सव मनाएंगे।22 जनवरी को पूरा भक्तिमय माहौल होने चाहिए।

उन्होंने कहा हर किसी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की इच्छा है लेकिन ऐसा संभव नहीं है। राम भक्तों से प्रार्थना है कि वह 22 जनवरी को विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न होने पर 23 जनवरी से अपनी सुविधा अनुसार अयोध्या आए ताकि सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए कोई चुनौती न खड़ी हो। प्रभु श्री राम को तकलीफ हो ऐसा राम भक्त नहीं कर सकते हैं। भव्य राम मंदिर सदा के लिए है। हम सबों ने जब 500 साल इंतजार किया तो कुछ दिन और कर लें।अयोध्या धन्य धान्य से परिपूर्ण सुख समृद्धि के शिखर पर और आनंद से भरी हुई है।

उन्होंने कहा 22 जनवरी को अपने घरों को अयोध्या जैसा माहौल बनाएं। अपने गाँव,मोहल्ले के मंदिरो में एकत्रित होकर भजन करें, उत्सव मनाएं, मिठाईया बाटे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर