शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को अनुभव के साथ प्राप्त होता है ज्ञान : डॉ.आनंद कुमार सिंह

कानपुर,18 जनवरी(हि.स.)। शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को अनुभव के साथ ज्ञान प्राप्त होता है। यह बातें चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनन्द कुमार सिंह ने गुरुवार को कही। इसके बाद वह विश्वविद्यालय के शस्य विज्ञान विभाग की ओर से चार दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए 125 छात्राओं को रवाना किया।

उन्होंने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के दौरान 18 जनवरी से 21 जनवरी तक महारानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय विश्वविद्यालय झांसी के साथ भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान झांसी के साथ भ्रमण कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम चार दिन का है। जिसमें एक दिन झांसी और दूसरे दिन ग्वालियर में जीवाजी राव सिंधिया विश्वविद्यालय में भ्रमण कार्यक्रम भी है।

सीएसए के मीडिया प्रभारी डॉ.खलील ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण के प्रभारी मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय है। डॉ.पांडेय के नेतृत्व में 125 छात्राओं का रवाना किया गया। इसके साथ ही शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में डॉ. संजना पाठक, डॉ.बलवीर सिंह गेस्ट फैकल्टी भी सहयोग करेंगे।

इस मौके पर कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह, अधिष्ठाता कृषि संकाय एवं विभागाध्यक्ष डॉ सी. यल.मौर्य,निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग डॉ.नौशाद खान ने रवाना किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश

   

सम्बंधित खबर