'आआपा' की ओर से किया गया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

सुंदरकांड

अहमदाबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य राममंदिर बन रहा है, इसे लेकर पूरे देश के लोगों में बहुत खुशी और उत्साह है। इस मौके पर शनिवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) की ओर से गुजरात के सभी जिलों में सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

अहमदाबाद में आआपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. ज्वेलबेन वसरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष किरणभाई पटेल, अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष बिपिन भाई पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्टी की तरफ से 21 जनवरी को सभी जिला और तहसील मुख्यालयों में रामधुन का आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को सभी जिला कार्यालयों पर पंडाल लगाकर रामधुन और महाप्रसाद का कार्यक्रम होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद/संजीव

   

सम्बंधित खबर