मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत के राष्ट्र पुरुष ,उनके बिना हिन्दू समाज अधूरा : विहिप

पूर्वी चंपारण,20 जनवरी (हि.स.)।विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव ने शनिवार को यहां कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारत के राष्ट्र पुरुष है और उनके बिना हिन्दू समाज अधूरा है अयोध्या का राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा।

उन्होने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि 500 वर्षो के संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या में विराजित हो रहे है। इस मंदिर निर्माण के लिए साढे पांच लाख हिन्दुओं ने बलिदान दिया है। ऐसे में सभी हिन्दू और सनातनी 22 जनवरी को अपने अपने घरों मंदिरों पर दीपावली मनाए। भगवा ध्वज लगाए और भजन-कीर्तन का आयोजन करे। इस उपलक्ष्य में विहिप के आह्वान पर सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है व सभी घरों पर भगवा ध्वज लगाए जा रहे है। वार्ड स्तर पर बजरंगदल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अक्षत वितरण के बाद दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे है।

इस मौके पर नरसिंह बाबा मंदिर पर भजन-कीर्तन भंडारा के साथ ही कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। वही महिलाए गायत्री मंदिर से 10 बजे दिन में 22 जनवरी को कलश यात्रा निकालकर नरसिंह बाबा मंदिर आएगी। इस अवसर पर शहर के कोने कोने से शोभा यात्रा निकाली जायेगी।

मौके पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह बजरंगदल के विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा जिला संयोजक हेमंत कुमार जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता नगर संयोजक राहूल सिंह जिला सह मंत्री राजन तिवारी जिला प्रचार प्रमुख आनन्द प्रकाश हरिश्चंद्र उपाध्याय ध्रुव मिश्रा धर्मेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश

/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर