ठंड लगने से मजदूर की मौत

भागलपुर, 21 जनवरी (हि.स.)। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव में शनिवार देर शाम ठंड लगने से एक मजदूर की मौत हो गई।

वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारे गांव के रामजी मंडल उम्र 55 वर्ष पिता उचित मंडल 20 जनवरी देर शाम मजदूरी कर घर लौट रहे थे। तभी ठंड लगने से वह शाहाबाद चौक के समीप गिर गया और उनकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी सीओ रवि कुमार एंव थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार को देने पर मृतक रामजी मंडल को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/चंदा

   

सम्बंधित खबर