राम उत्सव व दीपोत्सव कार्यक्रम के जिला संयोजक बने लक्ष्मीकांत झा

सहरसा-राम उत्सव

सहरसा,21 जनवरी (हि.स.)।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार राम उत्सव कार्यक्रम हेतु सहरसा जिला का संयोजक लक्ष्मीकांत झा को बनाया गया है। नवनियुक्त श्री झा ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कर आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए पूरे जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर राम उत्सव एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि महिषी उग्रतारा स्थान में चौबीस घंटे अष्टयाम का आयोजन किया गया है। वही सभी मंदिर पर दीप जलाकर दिपावली मनाई जाएगी। साथ ही साथ कीर्तन भजन सुंदरकांड हनुमान चालीसा एवं रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसे देखते हुए सभी मंदिर की विशेष साफ सफाई कर आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर