कोलकाता: ममता बनर्जी ने किया सद्भावना रैली का नेतृत्व, मंदिर- मस्जिद- गुरुद्वारा और चर्च में की प्रार्थना

CM at MandirCM at MandirCM at Mandir

कोलकाता, 22 जनवरी (हि.स.)। एक तरफ जहां अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई वहीं कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सद्भावना रैली की है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के हाजरा मोड़ से 'सद्भावना मार्च' शुरू किया। ममता बनर्जी ने शहर के प्रतिष्ठित कालीघाट मंदिर में पूजा-प्रार्थना करने के बाद रैली शुरू की।

कालीघाट मंदिर में पूजा के बाद भवानीपुर पहुंची ममता बनर्जी ने रास्ते में पड़ने वाले गुरुद्वारे में प्रार्थना की। इसके बाद चर्च में जाकर भी उन्होंने प्रार्थना की। पार्क सर्कस के रास्ते में एक मस्जिद में उन्होंने चादर चढ़ाई और फिर पार्क सर्कस मैदान में रैली का समापन होना है। उनके साथ सभी धर्मों के पुजारी भी मार्च कर रहे हैं। पार्टी के नेता बड़ी संख्या में रैली में शामिल हैं और मुख्यमंत्री के साथ सड़कों पर चल रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा/संजीव

   

सम्बंधित खबर