जलनिगम के कार्यों को एडीबी को देने के विरोध में धरने पर बैठे कर्मचारी

हल्द्वानी, 23 जनवरी (हि.स.)। जल निगम और जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के विभागीय कार्यों को एडीबी को देने के विरोध में कर्मचारियों ने मंगलवार को तिकोनिया स्थित जल संस्थान के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष शीतल साह ने बताया कि जल संस्थान कार्यालय तिकोनिया में 2 घंटे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रभावित होने वाले विभागीय कार्यों को शाम 5 से 7 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन प्रदेशभर में चल रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर